मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लाइनमैन की मौत से साथी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर  मुआवजा और नौकरी मांगा

HO BUREAU

यूपी की राजधानी लखनऊ के बालाघाट पावर हाउस में लाइनमैन की मौत से बिजली कर्मचारियों में भारी रोष है। संविदा कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर अपना रोष जताया। पोस्टमार्टम हाउस पर सैकड़ों कर्मचारियों ने एकत्रित होकर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों ने JE और SDO पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

protest
protest
शेयर करें

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के बालाघाट पावर हाउस में लाइनमैन की मौत से बिजली कर्मचारियों में भारी रोष है। संविदा कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर अपना रोष जताया। पोस्टमार्टम  हाउस पर सैकड़ों कर्मचारियों ने एकत्रित होकर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों ने JE और SDO पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

कर्मचारियों ने अधिकारियों पर बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराने का आरोप लगाया। कहा कि मृतक सिकंदर बिना सुरक्षा उपकरणों के 11 हज़ार वोल्ट पर काम कर रहा था। नाराज़ संविदा कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की। कहा कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों ने परिवार के सदस्य को नौकरी देने की भी मांग की। मालूम हो कि बालाघाट पावर हाउस पर मंगलवार रात सिकंदर की मौत हो गई थी।

शेयर करें