मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः रायबरेली में शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया हमला, आरोपी को भगाया, कच्ची शराब की सूचना पर दबिश देने गई थी पुलिस

Rakesh

शराब माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि खाकी पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला दरोगा समेत कई पुलिसकर्मियों को शराब माफियाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पिटा। पुलिसकर्मी कस्बे में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर दबिश देने गए थे।

police team
शेयर करें

रायबरेली। शराब माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि खाकी पर जानलेवा हमला कर दिया।  महिला दरोगा समेत कई पुलिसकर्मियों को शराब माफियाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पिटा। पुलिसकर्मी कस्बे में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर दबिश देने गए थे। दबिश देने गए पुलिसकर्मियों पर प्रधान पति के गुर्गों ने हमला कर दिया।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर धरावां गांव में हुआ हमला

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर धरावां गांव में कच्ची शराब बनाने की सूचना मिली थी। शनिवार को कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अर्चना सिंह पुलिस बल के साथ दबिश देने पहुंचीं। इस दौरान कच्ची शराब बनाने में लिप्त एक युवक को दबोच लिया। इसके बाद जीप में बैठाकर कोतवाली लाने लगे।

रास्ते में कूड़ाचक शगुनपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्यारे मोहन साहू लगभग सौ महिला-पुरुषों के साथ पहुंचे और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस जीप में बैठे युवक को उतारकर भगा दिया।

10 नामजद व अन्य अज्ञात सहित 50 महिला-पुरुषों के विरुद्ध केस दर्ज

सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि डलमऊ कोतवाल पंकज तिवारी की तहरीर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्यारे मोहन साहू के साथ 10 नामजद व अन्य अज्ञात सहित 50 महिला-पुरुषों के विरुद्ध पुलिस टीम से अभद्रता करने, युवक को जबरन भगा देने का केस दर्ज किया गया है। महिला उपनिरीक्षक अर्चना सिंह और एक पुरुष सिपाही को चोटें आईं हैं। जिनका सीएचसी में मेडिकल कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बतायाकि दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत अन्य लोगों ने अभद्रता की थी। एफआईआर दर्ज करा दी गई है। प्रतिनिधि को पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

शेयर करें