मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
राजस्थान

लोकसभा चुनाव 2024 : सीएम भजनलाल एक्शन मोड में, ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर लिया फीडबैक

Rajasthan Bureau@indiavoice.co.in

राजस्थान में आज शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल जनता को लुभाने में जुटे हुए है। राजस्थान में दूसरे चरण के लिए मतदान में महज 1 दिन शेष है, ऐसे में सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को रिझाने लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। चूंकि आज शाम 6 बजे के बाद राजस्थान में चुनाव प्रचार पुरी तरह बंद हो जाएगा। ऐसे में एक्शन मोड में आए सीएम भजनलाल शर्मा बुधवार को डूंगरपुर दौरे पर पहुंच गए।

CM Bhajan lal sharma visit Dungarpur
शेयर करें

डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट

राजस्थान में आज शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा, ऐसे में सीएम भजनलाल शर्मा बीती रात को डुंगरपुर दौर पर पहुंचे और आदिवासी डुंगरपुर जिले मे भाजपा के प्रमुख नेताओं, युवाओं और अल्पसंख्यक वर्ग के साथ संवाद किया था। आज सुबह सीएम शिव पैलेस में बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद कनकमल कटारा, सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा समेत भाजपा के अन्य प्रमुख नेताओं से मुलाकात की और फीडबैक लिया , इसी दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए अपने जीवन के अनुभव और संघर्ष को साझा किया। वहीं, युवाओं का मार्गदर्शन भी किया।

सीएम भजनलाल ने युवाओं से साझा किए अपने जीवन के अनुभव

डूंगरपुर जिले के दौरे के दौरान, सीएम भजनलाल शर्मा ने शिव पैलेस में युवाओं के साथ एक संवाद संचालित किया। सीएम ने युवाओं को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अनुभवों से प्रेरित किया और मार्गदर्शन दिया। उन्होंने युवाओं को अपने बचपन की कठिनाइयों का सामना करने की कहानी साझा की,उन्होंने बताया की वे अपने स्कूल जाने के लिए 15 किलोमीटर दूर से पैदल चलते थे। वे युवा उदाहरणों की भूमिका में रविवार को आटा और लकड़ियों का गट्ठर सिर पर लेकर चलते थे। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में उनके गांव में सड़क निर्माण की गई थी, जो कि उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन लाई।

शेयर करें