मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

योगी के बयान के विरोध में कांग्रेस, तृणमूल समेत कई विपक्षी दलों ने लोकसभा से किया वॉकआउट

इंडिया वॉइस

यूपी के मुख्यमंत्री के विवादित बयान पर आज कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही से वॉकआउट किया।

yogi adityanath
शेयर करें

नई दिल्ली, 11 फरवरी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान को लेकर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही से वॉकआउट किया।

कांग्रेस सांसद टीएन प्रताप ने इस मामले को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव दिया था। वहीं, सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शाम चार बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही इस मुद्दे को उठाया।

दरअसल, योगी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में नहीं लौटी तो प्रदेश का हाल कश्मीर, पश्चिम बंगाल या केरल जैसा हो जाएगा।

चौधरी ने इस मामले को उठाते हुए योगी के बयान को शर्मनाक बताया। अध्यक्ष ओम बिरला ने चौधरी को रोकते हुए कहा कि वह इस विषय को प्रश्नकाल के बाद उठा सकते हैं। किंतु, कांग्रेस और विपक्षी सदस्य इस मुद्दे पर चौधरी को बोलने देने के लिए कहने लगे।

बिरला द्वारा चौधरी को बोलने की अनुमति नहीं देने पर कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कषगम और वाम दलों ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट किया। तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने भी अपना विरोध व्यक्त करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

शेयर करें