मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका नितिन नवीन के फर्जी AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, IFSO यूनिट ने दर्ज की FIR मोदी ने भाजपा-अकाली गठबंधन को बताया स्वाभाविक, पंजाब के विकास पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश

Atique ahmed news today माफिया अतीक के लगा एक और बड़ा झटका

Shahi

गुजरात के साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है पूरा परिवार अतीका का तितर-बितर हो चुका है.

atique ahmed news today
शेयर करें

अतीक अहमद वो नाम है जिसकी आहट से प्रयागराज दहल उठता था हर कोई अतीक के नाम से थर्राता था और आज वो आलम है जब अतीक ही नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार बिखर चुका है लगातार एक के बाद एक बड़ी मुशीबतें अतीक के घर पर दस्तक दे रही है.

 

अतीक के घर से मिला पोस्टर

बता दें कि उमेशपाल के हत्याकांड के बाद से अतीक अहमद का पूरा का पूरा परिवार फरार चल रहा है, जहां एक तरफ अतीक अहमद को कोर्ट ने उमेशपाल के अपहरण के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है तो वहीं अब जो भी गुर्गे अतीक के पकड़े गए थे उनके निशानदेही पर अब अतीक के पुश्तैनी घर से एक पोस्टर मिला है इस पोस्टर में साफ लिखा हुआ है कि रात कितनी भी काली हो, सवेरा जरूर होगा और इसके साथ ही अतीक अहमद की दो तस्वीरें भी छपी हुई है, इस पोस्टर के जरिए यह माना जा रहा है कि अतीक अहमद के परिवार को और उनके गुर्गे को प्रोत्यसाहित करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

शाइस्ता परविन पर बढ़ी इनाम राशि

वहीं बात की जाए अतीक अहमद की पत्नी की तो शाइस्ता परविन के ऊपर जो इनाम की राशि थी अब वो भी बढ़ा दी गईं है इस इनाम के राशि को दोगुनी कर दी गईं है 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई है. बता दें कि  उमेशपाल हत्याकांड के बाद से लगातार फरार चल रही है अतीक की पत्नी उसके बाद से लगातार खोजने की कोशिश की जा रही है लेकिन प्रयागराज पुलिस के हाथ अभी भी खाली है कोई पता पुलिस को शाइस्ता का नहीं चल पाया है.

 

कारोबारी के अपहरण मामले में अतीक पर आरोप तय

जानकारी दे दे कि मोहित जयसवाल के कारोबारी को 2018 में अपहरण कर के अतीक के गुर्गों के जरिए देवरिया के जेल ले जाया गया और वहीं पिटाई की गईं इसी के साथ एक खाली पेपर पर भी साइन करवाया गया इसी मामले को लेकर शुक्रवार को अतीक अहमद और उसके बेटे के खिलाफ लखनऊ में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई और आरोप तय हुआ लेकिन बता दें कि सजा का ऐलान अभी नहीं हुआ है.

शेयर करें