मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

MP News:मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में चंबल नदी मे नाव डूबने से 3 की मौत,2 महिलाए लापता

इंडिया वॉइस

Boat Drowned In Chambal River : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया,मंदसौर जिले के श्यामगढ़ थाना अंतर्गत चंबल नदी में नाव डूबने से 3 महिलाओं की मौत हो गयी है,नाव पर 7 लोग सवार थे,ये मजदूरी कर के अपने गाँव वापस लौट रहे थे,तभी नाव बीच मे ही डूब गयी,नाव पर सवार दो लड़कियो ने तैर कर अपनी जान बचा ली,और इस घटना की जानकारी वहा के लोगो को दी जिससे लोगो ने पुलिस को सूचित किया,पुलिस मौके पे पहुँच कर लोगो की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया

शेयर करें

 मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया,मंदसौर जिले के श्यामगढ़ थाना अंतर्गत चंबल नदी में नाव डूबने से 3 महिलाओं की मौत हो गयी है,नाव पर 7 लोग सवार थे,ये मजदूरी कर के अपने गाँव वापस लौट रहे थे,तभी नाव बीच मे ही डूब गयी,नाव पर सवार दो लड़कियो ने तैर कर अपनी जान बचा ली,और इस घटना की जानकारी वहा के लोगो को दी जिससे लोगो ने पुलिस को सूचित किया,पुलिस मौके पे पहुँच कर लोगो की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया

पुलिस के द्वारा बचाव कार्य जारी है,शव को पुलिस अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए शामगढ़ अस्पताल भेज दिया है,चंबल नदी के कैचमेंट एरिया में पानी का तेज बहाव बताया जा रहा है,गोतखोरों को 3 महिलाओ का शव मिला है,प्रशासन और आरटीओ कि लापरवाही कि वजह से गैर लाइसेंसि नावे चंबल नदी के गांधी सागर बांध में चल रहा है,पुलिस ने अभी तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया है

मंदसौर के कलेक्टर गौतम सिंह ने बताया कि, शामगढ़ तहसील के गांव तोलाखेड़ी में गांधी सागर बेक वाटर क्षेत्र में गांव वाले खेती करते हैं. खेती-बाड़ी करने के लिए गांव वाले एक कच्चे रास्ते का प्रयोग करते हैं.उन्होंने कहा कि आवागमन के दौरान गांधी सागर बेक वाटर क्षेत्र में 7 लोग डूब गए. दो लोगों को तत्काल मौके पर बचा लिया गया. चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. शामगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया गया है

शेयर करें