मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मुठभेड़ में बदमाशों को लगी गोली, दो बदमाश घायल, गिरफ़्तार

HO BUREAU

एसओजी व वृंदावन पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तेजवीर चौधरी व अनमोल यादव निवासी कैलाश नगर वृंदावन मुठभेड़ में घायल हो गए, जबकि एक अन्य बदमाश मोहित तिवारी फ़रार हो गया। मालूम हो कि मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में स्कूटी से घर लौट रही सगी बहनों से बाइक सवार बदमाशों ने 2 दिन पहले सरेराह लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

शेयर करें

मथुरा। एसओजी व वृंदावन पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान  तेजवीर चौधरी व अनमोल यादव निवासी कैलाश नगर वृंदावन मुठभेड़ में घायल हो गए, जबकि एक अन्य बदमाश मोहित तिवारी फ़रार हो गया। मालूम हो कि मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में स्कूटी से घर लौट रही सगी बहनों से बाइक सवार बदमाशों ने 2 दिन पहले सरेराह लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

इस वारदात में स्कूटी चला रही युवती गिरने के कारण चोटिल भी हो गई थी। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस को बुधवार की देर रात सफलता हाथ लगी, जब 3 में से 2 बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि तीसरा मौके से भागने में सफल रहा।

सोमवार की देर शाम मथुरा के मिडलैंड कॉलोनी निवासी महिला पूजा व चित्रा बांके बिहारी के दर्शन कर स्कूटी से वापस मथुरा जा रही थीं। दोनों सगी बहनें जैसे ही ITI कॉलेज के समीप पहुंचीं तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने पीड़िता चित्रा की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

शेयर करें