Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल में मेंथा मैनेजर को मारी गोली, रात में घर लौटते समय वारदात को दिया अंजाम

संभल में मेंथा मैनेजर को मारी गोली, रात में घर लौटते समय वारदात को दिया अंजाम

यूपी के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली इलाके में शुक्रवार की देर रात घर लौट रहे मेंथा फर्म के मैनेजर को गोली मार दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। गंभीर हालत में शख्स को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

By Rakesh 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली इलाके में शुक्रवार की देर रात घर लौट रहे मेंथा फर्म के मैनेजर को गोली मार दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। गंभीर हालत में शख्स को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पढ़ें :- मैनपुरी में होमगार्ड के जवान ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

मेंथा मैनेजर को गोली मारने की घटना इलाके के बिसौली गेट की है। चंदौसी के ही मोहल्ला महाजन निवासी हरिओम शर्मा (50) बिसौली गेट स्थित एसके केमिकल मेंथा फैक्ट्री में बतौर मैनेजर के पद पर तैनात हैं। रोजाना की भांति शुक्रवार की रात्रि को भी मेंथा फैक्ट्री में ताला लगाकर चाबी मेंथा मालिक को सौंप कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में दो लोगों ने उन्हें रोक कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।

गोली हरिओम शर्मा के सीने और बाएं कंधे पर लगी जिसके बाद वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। उधर वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। पुलिस ने घायल अवस्था में हरिओम शर्मा को चंदौसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिंताजनक हालत में उन्हें संभल के जिला अस्पताल रेफर किया गया।

क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि हरिओम शर्मा को चार दिन पूर्व उनके पड़ोसी से हुए विवाद के बाद उन्हें गोली मारने की सूचना मिली। घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

पढ़ें :- काकोरी में युवक ने फांसी लगा कर दी जान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com