Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘आप’ का आरोपः ‘इंडिया’ अलायंस से डर रहे हैं मोदी, सीबीआई-ईडी से डरने वाले नहीं-आतिशी

‘आप’ का आरोपः ‘इंडिया’ अलायंस से डर रहे हैं मोदी, सीबीआई-ईडी से डरने वाले नहीं-आतिशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'इंडिया' अलायंस से डर लगता है। अलायंस के नेताओं पर लगातार होते रेड इसी डर का परिणाम है। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता व दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ़्रेस के दौरान ये बातें कही।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘इंडिया’ अलायंस से डर लगता है। अलायंस के नेताओं पर लगातार होते रेड इसी डर का परिणाम है। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता व दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ़्रेस के दौरान ये बातें कही।

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हारना तय है। इसी बौखलाहट में ‘इंडिया’ अलायंस के नेताओं को डराने के लिए उनके पीछे सीबीआई-ईडी को लगाया गया है। लेकिन ‘इंडिया’ अलायंस के सारे दल एक साथ रहेंगे। जितनी मर्ज़ी सीबीआई-ईडी की रेड होती रहे ‘इंडिया’ अलायंस पीएम मोदी की हराकर रहेगी।

उन्होंने कहा कि  मोदी जी की बौखलाहट उनका डर दिखा रही है। तभी पिछले 5 दिनों में उन्होंने  ‘इंडिया’ अलायंस के 8 घटक दलों के नेताओं और अपने ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वाले 20 वरिष्ठ पत्रकारों पर रेड करवाई। प्रधानमंत्री मोदी हार के डर से हर हथकंडे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

‘इंडिया’ अलायंस के नेताओं पर रेड इसी डर का नतीजा

कहा कि सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार, हेमंत सोरेन, एमके स्टालिन, संजय सिंह आदि जैसे ‘इंडिया’ अलायंस के नेताओं पर रेड इसी डर का नतीजा है। मंत्री आतिशी ने कहा कि  दो दिन पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के यहां ईडी की रेड हुई जो 8 घंटे तक चली। संजय सिंह के 4 कमरों के घर में ईडी ने कोना-कोना छाना। लेकिन उनको भ्रष्टाचार का एक रुपया तक नहीं मिला।

पढ़ें :- केजरीवाल सरकार ने सुगमय सहायक योजना का किया शुभारंभ

फिर भी मोदी और भाजपा की ईडी ने संजय सिंह को गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आज ये समझने की ज़रूरत है कि संजय सिंह के यहां रेड क्यों हुई? उन्हें गिरफ़्तार क्यों किया गया। ये रेड सिर्फ़ संजय सिंह के घर पर नहीं बल्कि जो भी मोदी के विरोध में बोलता है, जो पार्टियां मोदी के विपक्ष में खड़ी होती है, उनके भ्रष्टाचार को उजागर करती है, उनके लिए मोदी ने उन सभी के पीछे ईडी-सीबीआई को छोड़ रखा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com