मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

मानसून सत्रः सदन में राहुल गांधी की इस बात पर हंसने लगीं निर्मला सीतारमण और मुंह पर रख लीं हाथ

HO BUREAU

संसद के मानसून सत्र का सोमवार को नौंवां दिन है। संसद की दोनों सदनों में दिल्ली कोचिंग हादसे पर चर्चा हुई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय बजट 2024 को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने बजट के हलवा सेरेमनी पर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हंसने लगीं और अपने दोनों हाथ माथे पर रख लिए।

Nirmala Sitharaman
Nirmala Sitharaman
शेयर करें

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का सोमवार को नौंवां दिन है। संसद की दोनों सदनों में दिल्ली कोचिंग हादसे पर चर्चा हुई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय बजट 2024 को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने बजट के हलवा सेरेमनी पर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हंसने लगीं और अपने दोनों हाथ मुंह पर रख लिए।

राहुल गांधी ने कहा कि महाभारत में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर मारा गया। आज भी वैसा ही चक्रव्यूह रचा जा रहा है। चक्रव्यूह में देश को फंसाया गया।  इसी दौरान राहुल गांधी ने हलवा सेरेमनी की एक तस्वीर सदन में दिखाने की कोशिश की, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मना कर दिया।

इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं तस्वीर दिखाकर समझाना चाहता हूं कि बजट का जो हलवा बंट रहा है उसमें एक ओबीसी अधिकारी नहीं दिख रहा है। यहां तक कि एक आदिवासी अधिकारी और एक दलित अधिकारी तक नहीं हैं। यह हो क्या रहा है। देश का हलवा बंट रहा है और इसमें इसमें केवल वही लोग नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि सर आप हलवा खा रहे हैं और बाकि लोगों को हलवा मिल ही नहीं रहा है। हमने पता किया है कि 20 अधिकारियों ने बजट तैयार किया है। उन्होंने आगे कहा कि इसका मतलब 20 अधिकारियों ने बजट बनाया है। मतलब देश का हलवा 20 लोगों ने बांटा है। बांटता कौन है वही दो या तीन प्रतिशत लोग। मिलता किसे है ? केवल इन तीन प्रतिशत को ही। बाकी 97 प्रतिशत को क्या मिलता है?

भारत में डर का माहौल

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत में डर का माहौल है। यह डर हमारे देश के हर पहलू में व्याप्त है। सरकार ने बजट में बड़े व्यापारियों को फायदा पहुंचाया, लेकिन छोटे दुकानदारों और करदाताओं को कोई फायदा नहीं दिया गया। रोजगार के मुद्दे पर राहुल ने कहा कि बजट में इंटर्नशिप प्रोग्राम की बात शायद एक मजाक था।

युवाओं को अग्निपथ योजना के चक्रव्यूह में फंसाया गया

राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं को अग्निपथ योजना के चक्रव्यूह में फंसाया गया। विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है और बजट में राज्यों से भेदभाव करने का आरोप लगा रहा है। संसद के प्रश्नकाल के दौरान दिल्ली की कोचिंग में 3 छात्रों की मौत का मामला भी उठा। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला।

शेयर करें