मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः संभल में हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के लिए मां और पत्नी ने पुलिस पर किया हमला

Rakesh

यूपी के संभल जिले में हिस्ट्रीशीटर को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हिस्ट्रीशीटर का मेडिकल कराने पहुंची पुलिस से परिजनों की तीखी नोकझोंक हुई।

attack on police
शेयर करें

संभल। यूपी के संभल जिले में हिस्ट्रीशीटर को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हिस्ट्रीशीटर का मेडिकल कराने पहुंची पुलिस से परिजनों की तीखी नोकझोंक हुई।

पुलिस जब हिस्ट्रीशीटर को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तो उसी समय बदमाश के परिजन भी पहुंच गए। बदमाश को छुड़ाने के लिए मां और पत्नी ने अस्पताल में पुलिस के साथ छीना झपटी की। आधे घंटे तक जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

हिस्ट्रीशीटर की मां ने पुलिस के कपड़े तक फाड़ दिए। हयात नगर थाना पुलिस मेडिकल कराने के लिए हिस्ट्रीशीटर को लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी। जब हिस्ट्रीशीटर के परिजनों द्वारा अस्पताल में हंगामा करने की सूचना मिली  तो सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। हिस्ट्रीशीटर अकरम पर मारपीट, लूट,चोरी, गैंगस्टर सहित कई मामले दर्ज़ है।

शेयर करें