1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. MP Municipal Election : पार्षद चुनाव हारने से कांग्रेस प्रत्याशी की हार्ट अटैक से हुई मौत, केवल 14 वोटों से हुए पराजित

MP Municipal Election : पार्षद चुनाव हारने से कांग्रेस प्रत्याशी की हार्ट अटैक से हुई मौत, केवल 14 वोटों से हुए पराजित

रीवा के हनुमना में पार्षद का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह वार्ड क्रमांक 09 से चुनाव मैदान में थे। निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने 14 मतों से पराजित किया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद हरिनारायण की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मध्यप्रदेश, 17 जुलाई 2022। मध्यप्रदेश में नगर पंचायत में पार्षद का चुनाव हारने पर रीवा के हनुमाना नगर के कांग्रेस प्रत्याशी को हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी मृत्यु हो गई। हरिनारायण गुप्ता वार्ड क्रमांक 09 से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव मैदान में थे। निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने 14 मतों से पराजित किया। हरिनारायण कांग्रेस पार्टी के हनुमना मंडल अध्यक्ष थे।  मतगणना समाप्त होते ही जैसे ही यह खबर मिली कि वे 14 मतों से चुनाव हार गए हैं तो उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

पढ़ें :- चिता पर लेटी आदिवासी महिलाएं: Ken-Betwa River Linking Project के खिलाफ उग्र विरोध

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है। बीजेपी सतना, बुरहानपुर और खंडवा में चुनाव जीत चुकी है। जबलपुर, छिंदवाड़ा और ग्वालियर में कांग्रेस आगे चल रही है। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। इंदौर भोपाल और सागर में बीजेपी आगे चल रही है।

बुरहानपुर महापौर पद भाजपा की झोली में

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर से महापौर पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार माधुरी पटेल ने 542 मतों के अंतर से जीत हासिल की। पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस की उम्मीदवार शहनाज अंसारी को 542 मतों के अंतर से हराया। पटेल को 52,823 मत मिल जबकि अंसारी के पक्ष में 52,281 मत पड़े।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com