मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News:मुजफ्फरपुर SKMCH में महिला डॉक्टर की लापरवाही का मामला,नींद के कारण महिला डॉक्टर ने मरीज देखने से किया इनकार

इंडिया वॉइस

बिहार के मुजफ्फरपुर से महिला डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है,यह मामला मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच(SKMCH) अस्पताल की है जहां महिला डॉक्टर नींद के कारण मरीज का इलाज करने से मना कर के मच्छरदानी लगाकर सोती रही,

शेयर करें

Muzaffarpur news: बिहार के मुजफ्फरपुर से महिला डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है,यह मामला मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच(SKMCH) अस्पताल की है जहां महिला डॉक्टर नींद के कारण मरीज का इलाज करने से मना कर के मच्छरदानी लगाकर सोती रही,मरीज के परिजनों ने महिला डॉक्टर को जगा दिया इससे वह आगबबूला हो गईं और इलाज के लिए तड़प रहे मरीज को देखने से मना कर दिया.

मुजफ्फरपुर के सबसे बड़े अस्पताल श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल यानी SKMCH का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला डॉक्टर मच्छरदानी लगाकर आराम कर रही हैं, जबकि मरीज इलाज के लिए गुहार लगा रहे हैं. खास बात यह कि मरीज की गुहार को उक्त डॉक्टर नहीं सुन रही हैं.और मरीज के परिजनों पर गुस्सा दिखा रही है.

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एसकेएमसीएच में उसी महिला डॉक्टर ने AC ख़राब होने की वजह से मरीज का इलाज करने से मना कर दिया था. उस वक्त भी महिला डॉक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. अब एक बार फिर लापरवाही का एक और वीडियो सामने आया है.

वहीं, वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. SKMCH के अधीक्षक डॉ बीएस झा ने इस वीडियो के जांचोपरांत उक्त महिला डॉक्टर पर कार्रवाई करने की बात कही है.

टैग: bihar news
शेयर करें