मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News:निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का हिस्सा गिरने से मजदूर की मौत,आक्रोशित लोगों ने शव के साथ किया प्रदर्शन

इंडिया वॉइस

Fly Over Collapse In Nalanda:बिहार के नालंदा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है, बख्तियारपुर-रजौली एनएच 20 पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का हिस्सा गिरने की घटना सामने आई है,यह घटना नालंदा जिले के डेंटल कॉलेज भागन विगहा के पास की है,इस हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है,जिसके बाद वहा लोगो की काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई और गुस्साये लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन किया

शेयर करें

Nalanda News:बिहार के नालंदा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है, बख्तियारपुर-रजौली एनएच 20 पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का हिस्सा गिरने की घटना सामने आई है,यह घटना नालंदा जिले के डेंटल कॉलेज भागन विगहा के पास की है,इस हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है,जिसके बाद वहा लोगो की काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई और गुस्साये लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन किया,लोगों का कहना है कि गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण इस तरह का हादसा हुआ है,इस दौरान एम्बुलेंस से शव को नीचे रखकर मुआवजा देने की मांग की गई

इस घटना की सूचना मिलने पर नालंदा के DM (डीएम) शशांक शुभंकर ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. मृतक की पहचान बिहटा के रामनगर निवासी रंजन राम के रूप में की गई है. बता दें कि बख्तियारपुर-रजौली एनएच 20 पर पुल का निर्माण हो रहा है. घटनास्थल पर पहुंचे डीएम ने मामले की जांच करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

ग्रामीण अरुण, विकास समेत अन्य लोगों ने बताया कि फ्लाई ओवर का निर्माण जल्दबाजी में किया जा रहा है. बीम में ना तो सही तरीके से सरिया दिया जा रहा है और गुणवत्ता पर कोई ध्यान नही रखा जा रहा है, यही कारण दो महीने के अंदर दूसरी बार फ्लाई ओवर का एक हिस्सा (बीम) टूटकर नीचे गिरा है.

हालांकि पिछली बार कोई हादसा नहीं हुआ था लेकिन इस बार हादसा होने के बाद लोग भयभीत हो गये हैं और इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं. मालूम हो कि बख्तियारपुर-रजौली राजमार्ग के निर्माण पर 1211 करोड़ रुपए खर्च होने हैं.

टैग: bihar news
शेयर करें