मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: नालंदा से गुरु शिष्या की हैरान करने वाली शादी, पढ़ने आई छात्रा ही बन गई पत्‍नी,जाने पूरा मामला

इंडिया वॉइस

unique marriage In Bihar: बिहार के नालंदा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के गिलानी गांव में एक प्राइवेट स्‍कूल में गुरु शिष्या का रिश्ता तार-तार करने वाला सामने आया है.अध्यापक के पास पढ़ने आई छात्रा ही पत्नी बन गई.

शेयर करें

nalanda News:बिहार के नालंदा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के गिलानी गांव में एक प्राइवेट स्‍कूल में गुरु शिष्या का रिश्ता तार-तार करने वाला सामने आया है.अध्यापक के पास पढ़ने आई छात्रा ही पत्नी बन गई,इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसके यह गांव चर्चा का विषय बन गया है.

यह पूरा मामला नालंदा के गिलानी गांव का है जहां का निवासी अभिषेक कुमार जो कि इसी गाँव में निजी स्कूल खोलकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाने का काम करता था. जहां मंगलवार को अकेले में एक शिष्या के साथ रंगरलिया मना रहा था. इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने श‍िक्षक को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद ग्रामीणों ने गुरु और श‍िष्‍या की वहीं पर शादी रचा दी.

सारे थानाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें कुछ ग्रामीणों से इस बात की पता चला है, लेकिन इस मामले में किसी के द्वारा कोई लिखित शिकायत या आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

टैग: bihar news
शेयर करें