Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी

अमित शाह को लिखे अपने पत्र में, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "शनिवार को दिल्ली में प्रवेश करने के बाद कई मौकों पर भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा से समझौता किया गया।"

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर पार्टी नेता राहुल गांधी के लिए और सुरक्षा की मांग की, जो इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में कथित सुरक्षा उल्लंघन का हवाला देते हुए, कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से “राहुल गांधी और सभी भारत यात्रियों और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।” कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल की सुरक्षा में चूक हुई है। कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। राहुल की सुरक्षा बढ़ाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी गई है।

पढ़ें :- सत्ता के लिए इंडिया का ऐलान : दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में आप-कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चुनाव

Bharat Jodo Yatra के दौरान राहुल की सुरक्षा में सेंध
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अमित शाह को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई जगहों पर राहुल गांधी की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई है। चिट्ठी में लिखा है कि दिल्ली पुलिस भीड़ को संभालने और राहुल गांधी को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल रही। चिट्ठी में आगे लिखा गया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रियों को राहुल गांधी के साथ परिधि बनाकर चलना पड़ा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com