मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
उत्तर प्रदेश

UP कांस्‍टेबल परीक्षा में पकड़ा गया नटवरलाल! सिपाही बनने के लिए अपनाया ये हथकंडा

up bureau

सहारनपुर पुलिस भर्ती में सेंध लगाकर फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर परीक्षा दे रहे एक नटवरलाल को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस की मुस्तादी के चलते बायोमेट्रिक में यह नटवरलाल फस गया सहारनपुर की थाना सदर बाजार पुलिस ने पुलिस परीक्षा दे रहे इस नेटवर्क लाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

UP कांस्‍टेबल परीक्षा में पकड़ा गया नटवरलाल! सिपाही बनने के लिए अपनाया ये हथकंडा
शेयर करें

सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस भर्ती में सेंध लगाकर फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर परीक्षा दे रहे एक नटवरलाल को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस की मुस्तादी के चलते बायोमेट्रिक में यह नटवरलाल फस गया सहारनपुर की थाना सदर बाजार पुलिस ने पुलिस परीक्षा दे रहे इस नेटवर्क लाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

आपको बता दें कि पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया कि मेरा असली नाम धीरज कुमार पुत्र जगदीश कुमार है और बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव सैदपुर का रहने वाला हूं। बताया कि, ‘मेरी उम्र करीब 32 साल है। उप निरीक्षक पद के लिए परीक्षा दी थी लेकिन फेल हो गया था। उम्र अधिक होने जाने के कारण फिर दोबारा से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की। इस बार अपनी उम्र कम करा ली और नाम भी बदल लिया। बताया कि, ‘मेरी असली जन्मतिथि 2009 है लेकिन इस बार जन्मतिथि 2002 करवाई थी। इस तरह दूसरे नाम से परीक्षा देने आया था लेकिन पकड़ा गया। इस पूरे मामले पर सहारनपुर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पकड़े गए नटवरलाल से हर पहलुओं की जांच पड़ताल की गई है और जांच के बाद धीरज उर्फ रवि कुमार को जेल भेजा जा रहा है।

शेयर करें