Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः नीटू राणा की हत्या का खुलासा, मृतक की पत्नी सहित तीन गिरफ्तार, जानिए क्या था मामला

हरियाणाः नीटू राणा की हत्या का खुलासा, मृतक की पत्नी सहित तीन गिरफ्तार, जानिए क्या था मामला

हरियाणा के यमुनानगर में नीटू राणा की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते नशे की ओवरडोज देकर की गई थी। हत्या में नीटू की पत्नी भी शामिल थी। यह खुलासा सीआईए-2 की टीम ने किया है। घटना में मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यमुनानगर के मुसिंबल गांव के निवासी 30 वर्षीय नीटू राणा की 5 जनवरी को नशे की ओवरडोज देकर हत्या की गई थी।

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में नीटू राणा की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते नशे की ओवरडोज देकर की गई थी। हत्या में नीटू की पत्नी भी शामिल थी। यह खुलासा सीआईए-2 की टीम ने किया है। घटना में मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यमुनानगर के मुसिंबल गांव के निवासी 30 वर्षीय नीटू राणा की 5 जनवरी को नशे की ओवरडोज देकर हत्या की गई थी।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

अपराध शाखा – 2 की टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान सोनीपत के गांव बरौणा निवासी साहिल दहिया उर्फ कालू व खरखौदा निवासी अमन के रूप में हुई। मृतक नीटू की पत्नी की इंस्टाग्राम के जरिए साहिल से दोस्ती हुई थी। फिर दोनों में मिलना जुलना हुआ। इसी दौरान मृतक की पत्नी और साहिल ने नीटू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। जिसमें एक अन्य युवक का भी सहयोग लिया गया।

कोचिंग सेंटर से छुट्टी कर घर के लिए निकला नीटू राणा चार जनवरी से था लापता 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमाद्री कौशिक ने बताया कि आकाश कोचिंग सेंटर से छुट्टी कर निकले मुसिंबल निवासी 30 वर्षीय नीटू राणा चार जनवरी को लापता हो गया था। रातभर उसके परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे। पांच जनवरी की सुबह उसका शव गांव के पास ही खेतों में मिला था। उसकी बाइक वहीं भी थी।

मृतक के बाजू में इंजेक्शन लगा हुआ था। उस समय ही परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और तफ्तीश शुरू कर दी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नीतू राणा की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। इसमें मृतक की पत्नी को पहले ही गिरफ्तार किया गया। जबकि दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें :- पंजाबः हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com