मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

रिश्ते पर कलंकः भतीजे ने कुल्हाड़ी से मारकर सगे चाचा की ली जान, शराब के नशे में धुत होकर दिया वारदात को अंजाम

Rakesh

यूपी के जौनपुर जिले में शराब के नशे में धुत भतीजे ने अपने सगे चाचा की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

jaunpur murder
शेयर करें

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में शराब के नशे में धुत भतीजे ने अपने सगे चाचा की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

महराजगंज थाना क्षेत्र के उमरीखुर्द गांव में मामूली विवाद में शराब के नशे में धुत भतीजे ने अपने सगे चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में घायल को उपचार के लिए परिजन जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव‌ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों के तहरीर पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक जय प्रकाश गांव का पूर्व प्रधान भी रह चुका है।

शेयर करें