Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुद्वारे में उनके सुख-समृद्धि के लिए लगाई गई अरदास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुद्वारे में उनके सुख-समृद्धि के लिए लगाई गई अरदास

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार (17 सितंबर) को 73 वां जन्मदिन है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता समेत मोदी के चाहने वाले उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। पीएम मोदी के बर्थडे पर पूरे देश भर में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पीएम मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार (17 सितंबर) को 73 वां जन्मदिन है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता समेत मोदी के चाहने वाले उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। पीएम मोदी के बर्थडे पर पूरे देश भर में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पीएम मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

पढ़ें :- Poster War : दिल्ली में एक बार फिर शुरू हुई पोस्टर पर सियासत

देशभर में कहीं सुंदर कांड का पाठ कराया जा रहा है तो कहीं हवन तो कहीं भाजपा नेताओं के द्वारा अस्पताल में जाकर मरीजों को भोजन वितरण किया जा रहा है तो कहीं हेल्थ चेकअप कैंप लगवाए जा रहे हैं। हर साल प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

इसी कड़ी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और दिल्ली जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मरवा और उनके बेटे अर्जुन सिंह मरवा, जो की  लाजपत नगर वार्ड से निगम पार्षद भी हैं, उनके द्वारा गुरुद्वारा बाला साहिब में अरदास लगाई गई। अरदास की गई कि पीएम मोदी हमेशा देश के लिए अच्छा कार्य करते रहें और उनका स्वास्थ्य अच्छा बना रहे। गुरुद्वारे में भारी संख्या में सिख धर्म और अन्य धर्म के लोग शामिल रहें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए और देश की सुख समृद्धि के लिए अरदास लगाई गई। आज के इस कार्यक्रम में दुष्यंत गौतम ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी भारतीय जनता पार्टी इकबाल सिंह लालपुरा ऑल इंडिया माइनॉरिटी कमिशन चेयरमैन और महेंद्र पांडे ऑल इंडिया बीजेपी ऑफिस इंचार्ज शामिल हुए। खुद उन्होंने गुरुद्वारे में जाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कामना की कि वह सदैव तंदुरुस्त बने रहें और आने वाले 2024 के इलेक्शन में एक बार फिर से देश की कमान संभालें।

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर हस्ताक्षर अभियान, 73 किलो मिठाई बांटकर मनाईं खुशियां

पढ़ें :- नीति आयोग में आम बजट 2023 से पहले PM मोदी ने कि अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक,जाना इकोनॉमी का हाल

दिल्ली के रोहिणी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक अलग ही अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया और साथ ही मिठाई बांटकर इस दिन को एक पर्व के रूप में मनाया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

रविवार को देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। पीएम मोदी अब 73 साल के हो गए हैं। इस मौके पर भाजपा इसे एक जश्न के रूप में मना रही है। इसी क्रम में दिल्ली के रोहिणी इलाके में पीएम मोदी के समर्थन में एक सिग्नेचर अभियान चलाया। जहां हर उम्र और वर्ग के लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर पीएम मोदी के सम्मान में उनके जन्मदिवस पर अपनी भागीदारी दिखाई।

दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा फिट इंडिया के तर्ज पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काट कर 73 किलो मिठाई का वितरण किया। इस मौके पर भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, निगम में विपक्ष के उपनेता जय भगवान यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ें :- Birthday Special: मुरली मनोहर जोशी के 89वें जन्मदिन पर PM मोदी ने फोन पर दी शुभकामना, घर जाकर करेंगे मुलाकात
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com