मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

Pakistan: पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद लाहौर के एक पेट्रोल पंप पर लोगों ने लगाई आग,पाकिस्तान में श्रीलंका जैसी हुड़दंग

इंडिया वॉइस

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से लोगो का गुस्सा इस कदर भड़का कि लोगों ने एक पेट्रोल पंप को आग का गोला बना दिया,यह घटना लाहौर की है और इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शेयर करें

Islamabad:पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से लोगो का गुस्सा इस कदर भड़का कि लोगों ने एक पेट्रोल पंप को आग का गोला बना दिया,यह घटना लाहौर की है और इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.बता दे,पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 250-263 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

महंगाई और घटते विदेशी मुद्रा भंडार से पाकिस्तान में सरकार और जनता दोनों ही बेहद परेशान है.शहबाज सरकार अब खजाना भरने के लिए जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 35 रुपये की बढ़ोतरी कर दी और इस फैसले से आवाम बुरी तरह भड़क गई है.

पाकिस्तानी नागरिक ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है गुस्साई भीड़ ने पेट्रोल पंप में आग लगा दी. इस यूजर ने बताया कि मुल्क में पेट्रोल की कीमत 35 रुपये बढ़ाए जाने से लोगों में गुस्सा है और उन्होंने लाहौर में एक पंप को आग के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद पंप से निकल रहा धुएं का गुबार दूर से ही दिखने लगा.

बता दें कि पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई से लोग बुरी तरह परेशान है. पेट्रोल से लेकर आटे तक की कीमतों में हर रोज बेतहाशा वृद्धि हो रही है. पाकिस्तान के शहरों में प्याज की कीमत 220.4 रुपये किलो, दूध के दाम 114.8 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 149.7 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

टैग: pakistan
शेयर करें