मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Pakistan: क्वेटा शहर में गैस रिसाव के कारण मिट्टी के घरों में विस्फोट, घटना में 16 लोगों की मौत

इंडिया वॉइस

पाकिस्तान से विस्फोट की खबर सामने आई है,पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा के किल्ली बड़ेजाई इलाके में बुधवार को गैस रिसाव के कारण मिट्टी के घरो में अंदर हुए विस्फोट के बाद एक परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई.

शेयर करें

Karachi:पाकिस्तान से विस्फोट की खबर सामने आई है,पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा के किल्ली बड़ेजाई इलाके में बुधवार को गैस रिसाव के कारण मिट्टी के घरो में अंदर हुए विस्फोट के बाद एक परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई.इस शहर में पिछले एक हफ्ते में गैस रिसाव के वजह से अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ,बुधवार को क्वेटा के किल्ली बड़ेजाई इलाके में गैस रिसाव के कारण मिट्टी की दीवारों वाले घर के अंदर हुए विस्फोट के बाद एक परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई. इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं. पुलिस ने कहा कि बच्चे सो रहे थे जब कमरे में गैस भर गयी और विस्फोट हो गया, जिससे घर की दीवारें गिर गईं.

एक अलग घटना में क्वेटा के एक अन्य इलाके में कमरे में गैस भर जाने से एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गयी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि पिछले सप्ताह से दैनिक आधार पर कई मामले सामने आए हैं, जिनमें एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग अपने घरों में गैस रिसाव के कारण बेहोश हो गए. उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर गैस लोड-शेडिंग और कम दबाव के कारण रिसाव हुआ.

खबरों के मुताबिक गैस लोड शेडिंग और लीकेज की समस्या सिर्फ क्वेटा में ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों जैसे जियारत और कलात से भी सामने आई है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यहां गैस रिसाव की घटना के कारण दम घुटने से एक व्यक्ति और उसके तीन बेटों की मौत हो गई. पीड़ितों की पहचान अमानुल्लाह (50) और उनके तीन बेटों हफीज़ुल्लाह, मुहीबुल्लाह और हबीबुल्लाह के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20 से 32 के बीच है.

टैग: pakistan
शेयर करें