मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Pakistan : पाकिस्तानी पंजाब के उपचुनावों में इमरान खान की पार्टी का परचम, उत्साहित इमरान की देश में जल्द चुनाव कराने की मांग

इंडिया वॉइस

मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) को इस उपचुनाव में खासी निराशा हाथ लगी है। शहबाज की पार्टी को महज 3 सीटों से संतोष करना पड़ा है।

शेयर करें

इस्लामाबाद, 18 जुलाई। पाकिस्तान के पंजाब में हुए उपचुनावों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी का परचम लहरा गया है। इस जीत से उत्साहित इमरान खान ने देश में जल्द चुनाव कराने की मांग की है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने पंजाब विधानसभा की 20 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में अपना परचम लहरा दिया है। इन सीटों के लिए उपचुनाव रविवार को हुए थे। इमरान खान की पार्टी ने 20 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) को इस उपचुनाव में खासी निराशा हाथ लगी है।

PML-N को सिर्फ तीन सीट

शहबाज की पार्टी को महज 3 सीटों से संतोष करना पड़ा है। चुनाव में एक निर्दलीय भी जीत हासिल करने में सफल हुआ है। इसके बाद पंजाब में इमरान की पार्टी की सरकार बनने की उम्मीद भी जगी है। जीत से उत्साहित PTI कार्यकर्ता भी जश्न में डूबे हैं। इस जीत के बाद उत्साहित इमरान खान ने देश में जल्द चुनाव कराने की मांग की है। वैसे माना जा रहा है कि इन नतीजों से राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय होने की संभावना है। विश्लेषकों का कहना है कि इन उपचुनावों में PTI की भारी जीत के बाद अब शहबाज शरीफ सरकार के लिए अपना बाकी बचा कार्यकाल पूरा करना कठिन हो जाएगा।

टैग: pakistan
शेयर करें