मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

World news:पाकिस्तान में महंगाई ने छुआ आसमान, प्याज 5 गुना महंगा, चिकन की कीमत लगभग दोगुनी हुई

इंडिया वॉइस

Inflation: पाकिस्तान में महंगाई आसमान को छूते नजर आने लगी है,पाकिस्तान में लोग आटे और दाल के लिए मोहताज हैं,दिन पे दिन वहा रोजमर्रा की जरूरत की चीज़ों की कीमतें बढ़ते जा रही है,19 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान वहां महंगाई 31.83 और बढ़ गई.

शेयर करें

Pakistan(Islamabad):पाकिस्तान में महंगाई आसमान को छूते नजर आने लगी है,पाकिस्तान में लोग आटे और दाल के लिए मोहताज हैं,दिन पे दिन वहा रोजमर्रा की जरूरत की चीज़ों की कीमतें बढ़ते जा रही है,19 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान वहां महंगाई 31.83 और बढ़ गई.इसके साथ ही प्याज की कीमत 5 गुना हो गई है.

पाकिस्तानी में शुक्रवार को पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (PBS) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वहां महंगाई का आलम यह है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल प्याज 482 प्रतिशत महंगा मिल रहा है. वहीं चिकन की कीमत लगभग दोगुनी हो चुकी है, जबकि चाय पत्ती 65 फीसदी महंगी, अंडे 64 फीसदी और नमक भी करीब 50 फीसदी महंगा हो चुका है.

प्याज जहां पिछले साल 35-36 रुपये किलो मिला करता था, उसकी कीमत अब 225 से ज्यादा हो गई है. वहीं चिकन की कीमत पिछले साल के 210 रुपये किलो के मुकाबले इस साल बढ़कर 390 रुपये किलो के करीब हो गई है.आटे की कमी और महंगाई के खिलाफ शिया उलेमा काउंसिल, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी-शहीद भुट्टो, सिंध तरक्की-पसंद पार्टी और तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के कार्यकर्ताओं ने कई जगह अलग-अलग प्रदर्शन किए.

डॉन की खबर के मुताबिक, शिया उलेमा काउंसिल और सिंध तरक्की पसंद पार्टी के समर्थकों ने जुलूस निकाला और प्रेस क्लब के पास प्रदर्शन किया. डॉन ने बताया कि इन संगठनों के नेताओं ने जिले में आटे की किल्लत को लेकर चिंता जताई और सरकार से उन जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, जो बेहद महंगी कीमत पर आटा बेचकर लोगों को लूट रहे हैं.

टैग: pakistan
शेयर करें