मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

पाकिस्तान: मुल्तान में अस्पताल की छत पर मिले 500 सड़े-गले शव, कई के अंग गायब, देखें-वीडियो

इंडिया वॉइस

मुल्तान के एक अस्पताल की छत पर रहस्यमय परिस्थितियों में कई शव मिलने के बाद पाकिस्तान सरकार ने जांच शुरू कर दी है। कमेटी को तीन दिन में घटना की रिपोर्ट देनी है। अधिकतर शवों को चीर-फाड़ किया गया है और कई शवों के चेस्ट खुले हुए हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि शवों से हृदय और अन्य अंग निकाले जा चुके हैं।

शेयर करें

Pakistan: एक चौका देने वाली घटना पाकिस्तान से सामने आ रही है जहां मुल्तान में एक अस्पताल की छत पर सड़े-गले शवों का ढेर सामने आया है. यह मामला पंजाब निश्तार अस्पताल का है, जहां बताया जा रहा है कि शवों के कई अंग भी गायब हैं. अधिकतर शवों को चीर-फाड़ किया गया है और कई शवों के चेस्ट खुले हुए हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि शवों से हृदय और अन्य अंग निकाले जा चुके हैं. अस्पताल की छत पर से बरामद शवों की संख्या 500 तक बताई जा रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये शव किसके हैं और अस्पताल की छत पर इतनी बड़ी संख्या में शव कहां से आए, इस बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि इन शवों से अंग निकालकर उसकी तस्करी की जा रही थी, या फिर मेडिकल टेस्ट के लिए इन शवों को चीर-फाड़ किया गया होगा. अस्पताल के छत पर मिले इन शवों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो विचलित करने वाले हैं.

आपको बता दें कि, परवेज़ इक़बाल नाम के एक शख्स ने इसका एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने बताया कि पंजाब प्रांत के निश्तार अस्पताल की छत से 500 शव बरामद किए गए हैं. कई शवों के चेस्ट खुले हैं और उनके बड़े साइज के पैन्ट से पता चलता है कि वे बलोच समुदाय के हैं. हालांकि टीवी9 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

मुल्तान के एक अस्पताल की छत पर कई शव मिलने के बाद पाकिस्तान सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। दक्षिण पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को निश्तार अस्पताल में हुई घटना की जांच के लिए छह सदस्यीय टीम का गठन किया। सीएम के सलाहकार ने सभी शवों का अंतिम संस्कार करने और पुलिस अधिकारियों को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. सीएम चौधरी परवेज ने भी मामले में जांच के एक आदेश जारी किए हैं। छह सदस्यीय समिति, जिसमें निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर, एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और मुल्तान पुलिस के दो अधिकारी शामिल हैं, को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है। कमेटी की अध्यक्षता अपर सचिव स्पेशलाइज्ड हेल्थ केयर मुजामिल बशीर करेंगे।

शेयर करें