मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

Pakistan : इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार, 31 मार्च को चर्चा, 7 दिन के भीतर मतदान

इंडिया वॉइस

इमरान खान को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बने रहने के लिए नेशनल असेंबली के कुल 342 सदस्यों में से कम से कम 172 का समर्थन चाहिए।

शेयर करें

इस्लामाबाद, 29 मार्च। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का भविष्य अगले 7 दिनों के भीतर तय हो जाएगा। सोमवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है। अब इस पर चर्चा 31 मार्च को कराई जाएगी और 7 दिन के अंदर मतदान होगा।

इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। 161 सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। अविश्वास प्रस्ताव की स्वीकार्यता के बाद सदन की बैठक दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं दो दिन के अवकाश के बाद सदन की बैठक 31 मार्च को दोबारा बुलाई जाएगी। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर के मुताबिक 31 मार्च को सदन के सदस्यों के बीच इस अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद सदन की सहमति से 7 दिन के भीतर अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया जाएगा। माना जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर 01 से 04 अप्रैल के बीच मतदान होगा।

विपक्ष का 163 सदस्यों के समर्थन का दावा

इस बीच चर्चा है कि इमरान खान इस्तीफा दे सकते हैं। इमरान खान को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बने रहने के लिए नेशनल असेंबली के कुल 342 सदस्यों में से कम से कम 172 का समर्थन चाहिए। इमरान के नेतृत्व में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) गठबंधन की सरकार 179 सदस्यों के समर्थन से बनी थी। अब इमरान को नेशनल असेंबली के महज 155 सदस्यों का समर्थन है। विपक्ष 163 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रहा है। बलूचिस्तान आवामी पार्टी और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान समेत तीन पार्टियां अब भी किसी फैसले पर नहीं पहुंची हैं और दोनों ही तरफ बातचीत कर रही हैं।

टैग: pakistan
शेयर करें