मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

पाकिस्तान के कराची में हुआ भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 17 यात्रियों की झुलसकर मौत; कई घायल

इंडिया वॉइस

जमशोरो के नूरीयाबाद टाउन के पास M9 मोटरवे पर एक यात्री बस में आग लगने से कम से कम 18 यात्रियों की मौत हो गई, कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बस, बाढ़ प्रभावितों के साथ, कराची से खैरपुर नाथन शाह की ओर जा रही थी।

शेयर करें

Pakistan Bus Fire: पाकिस्तान के कराची (Karachi) में बुधवार (12 अक्टूबर) की रात एक बस में भीषण आग लग गई। बाढ़ के कहर का सामना कर रहे पाकिस्तान में हुआ एक और दर्दनाक हादसा. पाकिस्तान के सिंध जिले में बुधवार को एक बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे बस में सवार 17 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. यह घटना कराची से करीब 90 किलोमीटर दूर नूरियाबाद शहर में हुई. पाक अधिकारियों ने पुष्टि की कि बुधवार शाम खैरपुर नाथन शाह इलाके में जा रही एक बस में नूरीयाबाद के पास राजमार्ग पर आग लगने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि इंटरसिटी बस 50 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को ले जा रही थी, जो कराची में अस्थायी शेल्टर में रह रहे थे. ये सभी बाढ़ प्रभावित खैरपुर नाथन शाह में अपने घरों को लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. अधिकारी ने बताया कि नूरीयाबाद के पास एम-9 मोटरवे पर जमशोरो और हैदराबाद के पास बस में अचानक आग लग गई. फिलहाल, मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

पाकिस्तान पुलिस की दी हुई जानकारी के अनुसार, आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. हालांकि, उन्होंने आशंका जताई की मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. सिंध के संसदीय स्वास्थ्य सचिव कासिम सूमरो ने इस हादसे में मरने वालों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ितों में कम से कम 12 नाबालिग थे, जिनकी उम्र 15 साल या उससे कम थी. बस में सवार सभी यात्री खैरपुर नाथन शाह के एक ही गांव के रहने वाले थे.

वहीं, इस मामले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने पुलिस-प्रशासन को हर संभव मदद पहुंचाने का आदेश दिया और घायलों को मेडिकल सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया. माना जा रहा है कि अस्पताल में कई लोगों की हालत अब भी काफी गंभीर है.

टैग: pakistan
शेयर करें