मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

Pakistan : शाहजैन बुगती ने छोड़ा प्रधानमंत्री इमरान खान का साथ, पाक गृह मंत्री बोले- अब इमरान को अल्लाह का सहारा

इंडिया वॉइस

इमरान खान के पुराने सहयोगी शाहजैन बुगती ने पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) का दामन थामा।

pakistani pm imran khan
शेयर करें

इस्लामाबाद, 27 मार्च। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को उनके पुराने सहयोगी शाहजैन बुगती ने करारा झटका दिया है। उन्होंने इस्तीफा देकर पाकिस्तान डेमोक्रेटिकट मूवमेंट का दामन थाम लिया है। इस बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद ने कहा है कि इमरान खान को अब अल्लाह बचाएंगे।

खतरे में प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी 

बतादें कि पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी खतरे में है। उनकी सहयोगी जमूरी वतन पार्टी के एक कैबिनेट सदस्य शाहजैन बुगती ने इस्तीफा देते हुए पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) का दामन थाम लिया है। पीडीएम इमरान खान की सरकार का विरोध करने वाला राजनीतिक मोर्चा है। बुगती बलूचिस्तान में सद्भाव और सुलह पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक के रूप में कार्यरत थे। शाहजैन बुगती बलूच आंदोलन के एक प्रमुख नेता अकबर बुगती के पोते हैं।

दावा- इमरान खान के 50 मंत्री लापता

वहीं इस बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद ने भी कहा है कि अब प्रधानमंत्री इमरान खान को अल्लाह ही बचाएंगे। विपक्ष का दावा है कि उसके पास सरकार को हटाने के लिए 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में जरूरी 172 सांसद हैं। दावा ये भी किया गया है कि इमरान खान के 50 मंत्री लापता हो गया हैं। इसे इमरान खान की पराजय के रूप में भी देखा जा रहा है।

टैग: pakistan
शेयर करें