मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: बिहार के DGP आर एस भट्टी कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आए नजर, आज पहली महत्वपूर्ण बैठक

इंडिया वॉइस

बिहार के नए DGP आर एस भट्टी ने पुलिस महकमे की पूरी तरह से कमान संभाल ली है,कमान संभालते ही आज बुधवार को डीजीपी आर एस भट्टी ने अपनी पहली महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है,इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी जिलों के एसएसपी, एसपी और रेल एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज 11 बजे जुड़ेंगे,इसके साथ ही आईजी, डीआईजी स्तर के अफसर बिहार पुलिस मुख्यालय में फिजिकली उपस्थित रहेंगे

शेयर करें

Patna News: बिहार के नए DGP आर एस भट्टी ने पुलिस महकमे की पूरी तरह से कमान संभाल ली है,कमान संभालते ही आज बुधवार को डीजीपी आर एस भट्टी ने अपनी पहली महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है,इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी जिलों के एसएसपी, एसपी और रेल एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज 11 बजे जुड़ेंगे,इसके साथ ही आईजी, डीआईजी स्तर के अफसर बिहार पुलिस मुख्यालय में फिजिकली उपस्थित रहेंगे

DGPआर एस भट्टी सभी जिलों के SP को अपनी तरफ से मैसेज भी देंगे,क्राइम कंट्रोल के मकसद से डीजीपी क्या-क्या चाहते हैं, यह सभी एसपी को बताया जाएगा बिहार पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को भी इस बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है. कड़े तेवर वाले डी जी पी आर एस भट्टी के साथ होने वाले इस बैठक को लेकर बिहार पुलिस के अधिकारी सतर्क हैं. बैठक का जो एजेंडा तैयार किया गया है उसने डीजीपी सभी जिलों के एसपी से इंटरेक्ट करेंगे सभी जिलों के एसपी से उनका फीडबैक लिया जाएगा. उनके जिले में अपराधिक घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली जाएगी.

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी थानों और ओपी तक के प्रभारी दिए गए लिंक पर जुड़कर डीजीपी के संवाद को सुनेंगे. यानी स्पष्ट कर दिया गया है कि डीजीपी बुधवार को एक बड़ा मैसेज देने वाले हैं जिसको सुनना और उस पर कार्रवाई करना पुलिस महकमे के सभी अधिकारियों के लिए जरूरी होगा.

टैग: bihar news
शेयर करें