मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: पटना में व्यवसायी और कर्मचारी को पैसे के विवाद में मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर

इंडिया वॉइस

Crime News In Patna: बिहार की राजधानी पटना से अपराध की एक और घटना सामने आई है,पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी स्थित नालंदा कॉलोनी की है जहां अपराधियों ने पैसे के विवाद को लेकर एक कबाड़ी दुकानदार को गोली मार दी,इस घटना को अंजाम देकर आरोपी आराम से फरार होने में कामयाब हो गए,पटना में हुई गोलीबारी की इस घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल के लिये पहुंची है.

शेयर करें

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से अपराध की एक और घटना सामने आई है,पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी स्थित नालंदा कॉलोनी की है जहां अपराधियों ने पैसे के विवाद को लेकर एक कबाड़ी दुकानदार को गोली मार दी,इस घटना को अंजाम देकर आरोपी आराम से फरार होने में कामयाब हो गए,पटना में हुई गोलीबारी की इस घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल के लिये पहुंची है.

घायल कबाड़ी कारोबारी के पहचान फतुहा के गोविंदपुर निवासी विपुल कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि कबाड़ी दुकानदार विपुल कुमार का अपने पार्टनर के साथ पैसे को लेकर विवाद चल रहा था, और इसी विवाद के क्रम में उसके पार्टनर और उसके सहयोगियों ने विपुल को गोली मार दी. कबाड़ी दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की तस्वीर कैद हो गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान में जुटी है.

बताया जाता है की कबाड़ी कारोबारी विपुल कुमार छोटी पहाड़ी स्थित अपनी दुकान पर बैठा था, इसी दौरान 5- 6 की संख्या में अपराधी दुकान पर आ धमके और उसे खींचकर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल के बड़े भाई राजन कुमार ने अपराधियों द्वारा 11 लाख लूटे जाने की भी बात कही है, हालांकि पूरे मामले पर पूछे जाने पर अगमकुआं थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने 11 लाख लूट की घटना को सिरे से नकारते हुए जानलेवा हमले का कारण पैसे का विवाद बताया है.

टैग: bihar news
शेयर करें