मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: सरकार का बड़ा फैसला,मद्य निषेध विभाग में रिक्त पड़े पदों पर जल्द होगी बहाली

इंडिया वॉइस

Bihar Government:जहरीली शराबकांड के बाद बिहार में सरकार और प्रशासन दोनों ही सकते में है, मद्यनिषेध विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है,विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए जल्द ही बहाली होगी,इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है,विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग संविदा पर पदाधिकारियों को बहाल करेगा

शेयर करें

Patna News: जहरीली शराबकांड के बाद बिहार में सरकार और प्रशासन दोनों ही सकते में है, मद्यनिषेध विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है,विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए जल्द ही बहाली होगी,इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है,विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग संविदा पर पदाधिकारियों को बहाल करेगा.एक वर्ष के लिए खाली पदों (मद्य निषेध निरीक्षक, अवर निरीक्षक व सहायक निरीक्षक) पर संविदा के आधार पर नियोजन किया जायेगा,इसके लिए सेवानिवृत्त पदाधिकारियों से आवेदन मांगा गया है.

विभाग ने 5 जनवरी तक सेवानिवृत्त पदाधिकारियों से आवेदन मांगा है, विभाग के अनुसार, संविदा पर नियोजन के लिए अधिकतम उम्र 65 वर्ष तय की गई है.इसके लिए नियोजन सूचना भी जारी कर दी गई है,आवेदन पत्र विकास भवन स्थित विभाग के मुख्यालय में जमा किया जा सकेगा. मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों की माने तो नियोजित कर्मी के काम की समय-समय पर विभाग के स्तर पर समीक्षा भी की जाएगी. अगर काम संतोषनजक नहीं पाया गया तो संविदा समाप्त कर दी जाएगी.

नियोजन में सरकार के आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा. नियोजन के लिए उन्हीं आवेदकों पर विचार होगा, जिनके खिलाफ पहले से किसी तरह की जांच या कार्रवाई नहीं चल रही हो. इसके अलावा उन्हें पहले किसी मामले में अब तो कोई सजा दी गई हो और नहीं गंभीर आपराधिक मामला भी दर्ज हुआ हो. शराबबंदी के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा घेराबंदी के बाद सरकार लगातार डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है. इधर विपक्ष द्वारा इस पूरे मामले को सदन से लेकर सड़क पर जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शराबबंदी के मुद्दे पर राजव्यापी अभियान पर निकलने का फैसला लिया है.

टैग: bihar news
शेयर करें