1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः PM मोदी ने जो कहा उसे पूरा करके दिखाया, अब हो रहा राम मंदिर निर्माण : गृह मंत्री

हरियाणाः PM मोदी ने जो कहा उसे पूरा करके दिखाया, अब हो रहा राम मंदिर निर्माण : गृह मंत्री

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कह दिया, उसे करके दिखाया है। अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक को खत्म करना व अब राम मंदिर का निर्माण करवाना इसमें शामिल है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को हमें मिलकर पूरा करना है।

By Rakesh 

Updated Date

अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कह दिया, उसे करके दिखाया है। अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक को खत्म करना व अब राम मंदिर का निर्माण करवाना इसमें शामिल है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को हमें मिलकर पूरा करना है।

पढ़ें :- 'क्या भाजपा के ट्रोल्स को भी कर दिया माफ?...', PM मोदी पर चिदंबरम का हमला

हर भारतवासी को आज विदेशों में मिल रहा पूरा मान-सम्मान 

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को अंबाला के बब्याल के राजकीय स्कूल में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। श्री विज ने इस मौके पर सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलवाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का नाम विश्व में ऊंचा करने का काम किया है। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष अपने देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने के लिए तत्पर रहते हैं। हर भारतवासी को आज विदेशों में पूरा मान-सम्मान मिल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम हमारे रोम-रोम में बसते हैं और आज वर्षों पुराना हमारे पूर्वजों का सपना साकार हो रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में बने विशाल एवं भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। उसी दिन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भी आयोजन है और हर भारतवासी में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह व जोश है।

home minister anil vij

पढ़ें :- PM Modi ने IPL में वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी की की तारीफ, कहा- 'युवा प्रतिभाएं भारत का भविष्य हैं'

राम मंदिर के निर्माण के लिए हमारे पूर्वजों ने किया बहुत संघर्ष 

उन्होंने यह भी कहा कि पूरे भारत के लोग भगवान श्रीराम में आस्था रखते हैं। राम मंदिर के निर्माण के लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत संघर्ष किया और वह स्वयं भी इस संघर्ष के दौरान दो बार अयोध्या गए। एक बार 15 दिन जेल में भी रहना पड़ा और वर्ष 1992 में हुए आंदोलन का भी वह हिस्सा रहे हैं और अब 34 साल वर्ष बाद फिर अयोध्या जाने का मौका मिल रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि हमने काम करके दिखाया।

उन्होंने यहां पर अम्बाला छावनी में अनगिनत विकास कार्यों को कराया। अम्बाला छावनी का नागरिक अस्पताल उत्तर भारत का सबसे बेहतरीन अस्पताल है। अटल कैंसर केयर सेंटर के माध्यम से हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। सुभाष पार्क का निर्माण कार्य भी करवाया गया है, लोग यहां पर आकर इस पार्क की सुंदरता का आनन्द लेते हैं। यहां पर एक पंजाबी फिल्म भी शूट की गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com