Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM मोदी ने किया ‘राष्ट्रीय यूनानी औषधि संस्थान’ का लोकार्पण, कही ये बात

PM मोदी ने किया ‘राष्ट्रीय यूनानी औषधि संस्थान’ का लोकार्पण, कही ये बात

उन्होंने कहा, "अपने ज्ञान, विज्ञान और सांस्कृतिक अनुभव से विश्व कल्याण का संकल्प अमृतकाल का लक्ष्य है। भारत इस वर्ष G 20 समूह की अध्यक्षता और मेजबानी कर रहा है। मुझे खुशी है कि दुनिया के तमाम देशों ने आयुर्वेद को मान्यता दे रखी है। हमें इसे ज्यादा से ज्यादा देशों तक पहुंचाना है।"

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उन्होंने कहा, “अपने ज्ञान, विज्ञान और सांस्कृतिक अनुभव से विश्व कल्याण का संकल्प अमृतकाल का लक्ष्य है। भारत इस वर्ष G 20 समूह की अध्यक्षता और मेजबानी कर रहा है। मुझे खुशी है कि दुनिया के तमाम देशों ने आयुर्वेद को मान्यता दे रखी है। हमें इसे ज्यादा से ज्यादा देशों तक पहुंचाना है।”

पढ़ें :- रामलला की प्राण प्रतिष्ठाः मोदी ने कहा - 22 जनवरी को सभी लोग अपने घरों में जलाएं श्रीराम ज्योति, मनाएं दीपावली

मोदी ने कहा, “आयुर्वेद ऐसा विज्ञान है, जिसका दर्शन सबका सुख, सबका स्वास्थ्य है। जिसके शरीर में संतुलन हो, सभी क्रियाएं संतुलित हो, मन प्रसन्न हों, वही संतुलित है। अर्थात आयुर्वेद इलाज से आगे बढ़कर वेलनेस की बात करता है। विश्व भी अब तमाम परिवर्तनों से निकालकर इस प्राचीन पद्धति की तरफ लौट रहा है। भारत में इसे लेकर काफी पहले से काम शुरू हो चुका है। भारत में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए। देश में सरकार ने अलग से आयुष मंत्रालय की स्थापना की।”

नरेंद्र मोदी ने कहा, “आयुर्वेद को लेकर वैश्विक सहमति, सहजता और स्वीकार्यता आने में काफी वक्त लगा। क्योंकि आधुनिक विज्ञान में प्रमाण माना जाता है और इसमें आयुर्वेद इसमें काफी पिछड़ रहा था। आज एविडेंस बेस्ड रिसर्च डेटा तैयार हुआ है। आयुष से जुड़ी 150 रिसर्च कोरोना काल में हुई है। आज भारत में योग और आयुर्वेद से जुड़ी कई रिसर्च हो रही हैं। ये रिसर्च पेपर जनरल में पब्लिश हो रहे हैं।”

समारोह में PM मोदी ने कहा, “8 साल पहले आयुष इंडस्ट्री 20 हजार करोड़ पर थी। आज ये इंडस्ट्री डेढ़ लाख करोड़ के आसपास पहुंच रही है। आयुष अपने आप में एक बड़ी इकोनोमी बनकर उभर रहा है। आने वाले वक्त में इसका ग्लोबल विस्तार तेजी से हो रहा है। आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता का एक पक्ष गोवा जैसा राज्य है, जो टूरिज्म के लिए फेमस है। यहां आयुर्वेद का बड़ा संस्थान खोलकर आयुष विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।”

पढ़ें :- पीएम मोदी का अयोध्या दौराः हवाई अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन तक बस राम ही राम, पूरा वातावरण हुआ भक्तिमय, आठ ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com