मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

ऑस्ट्रेलिया से आए पुरावशेषों का प्रधानमंत्री ने किया निरीक्षण

इंडिया वॉइस

ऑस्ट्रेलिया से कई पुरावशेषों को लाया गया है। आज पीएम मोदी ने 9-10 शताब्दी ईस्वी पूर्व के इन पुरावशेषों का निरीक्षण किया।

शेयर करें

नई दिल्ली, 21 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ शिखर वार्ता से पूर्व वहां से आए 29 पुरावशेषों का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इन पुरावशेषों को ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत वापस लाया गया है। विषयों के अनुसार पुरावशेष 6 व्यापक श्रेणियों में हैं – शिव और उनके शिष्य, पूजा शक्ति, भगवान विष्णु और उनके रूप, जैन परंपरा, चित्र और सजावटी वस्तुएं।

यह 29 पुरावशेष मुख्य रूप से विभिन्न सामग्रियों- बलुआ पत्थर, संगमरमर, कांस्य, पीतल, कागज से बनी मूर्तियां और पेंटिंग हैं। यह मोटे तौर पर राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करती हैं।

टैग: Narendra Modi
शेयर करें