मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दिल्ली

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार आज, पीएम मोदी होंगे शामिल

इंडिया वॉइस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व जापानी प्रधान मंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जापान के टोक्यो पहुंचे हैं. पीएम ने इससे पहले ट्वीट किया था कि वे सभी भारतीयों की ओर से श्रीमती आबे के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करेंगे.

शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए टोक्यो पहुंच गए हैं पीएम यहां से अकासाका पैलेस जाएंगे, जहां उनका अभिवादन किया जाएगा. विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बुडोकन में राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगे. पीएम मोदी की जापान यात्रा कुल 12 से 16 घंटे की है.

जापान के पीएम किशिदा के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जापान के पीएम किशिदा और श्रीमती आबे से भी मुलाकात करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी अपने जापानी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

जाने से पहले पीएम ने किया ट्वीट

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, मैं आज रात पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए टोक्यो की यात्रा पर जा रहा हूं, मैं सभी भारतीयों की ओर से प्रधान मंत्री किशिदा और श्रीमती आबे के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करूंगा.

आपको बता दें कि शिंजो आंबे जापान के सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहे थे. एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान शिंजो आबे की आठ जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 67 वर्षीय आंबे को हमलावर ने पीछे से गोली मारी थी.जिसके बाद आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया. जहां उपचार के प्रयास के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.पुलिस ने हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया था.

शेयर करें