मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

Nepal Plane Crash: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल में हुए यात्री विमान हादसे को लेकर दुख जताया, कहा- हमारी प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं

इंडिया वॉइस

Nepal Plane Crash News: नेपाल में कल एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। नेपाल में पोखरा एयरपोर्ट पर उतरते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई. इस विमान में 72 लोग सवार थे. दुर्घटनाग्रस्‍त विमान में 5 भारतीयों सहित 15 विदेशी भी सवार थे. आपको बता दें कि हादसे के बाद दो हिस्सों में टूट गया था विमान।

शेयर करें

Nepal Plane Crash News: नेपाल में हुआ एक बड़ा विमान हादसा। आपको बता दें कि नेपाल में कल यानि रविवार (15 जनवरी) को एक यात्री विमान पोखरा एयरपोर्ट पर उतरते समय नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में अब तक कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई है. इस विमान में पांच भारतीय नागरिकों समेत 72 लोग सवार थे. दुर्घटनाग्रस्‍त विमान में 5 भारतीयों सहित 15 विदेशी भी सवार थे. आपको बता दें कि हादसे के बाद दो हिस्सों में टूट गया था विमान। इस विमान हादसे (Plane Crash) पर दुख जताते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट किया है.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, “नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से आहत हूं. इस हादसे में भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान चली गई. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.”

एयरपोर्ट पर उतरते हुए क्रैश हुआ प्लेन

नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि ये विमान यति एयरलाइन का था. विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. पोखरा एयरपोर्ट पर उतरते वक्त विमान पुराने एयरपोर्ट और नए एयरपोर्ट के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

अब तक 68 शव बरामद

विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. काठमांडू और पोखरा के बीच उड़ान का समय 25 मिनट है. सीएएएन की समन्वय समिति, खोज एवं बचाव के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक दुर्घटनास्थल से 68 शव बरामद किए जा चुके हैं.

पांच भारतीय युवकों की पहचान हुई

अधिकारी ने कहा कि शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. साथ ही उन्होंने कहा कि चार और शव बरामद करने के प्रयास जारी हैं. विमान में पांच भारतीय, चार रूसी, दो कोरियाई के अलावा ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, अर्जेंटीना, इजराइल के एक-एक नागरिक सवार थे. विमान में सवार पांच भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा, विशाल शर्मा, अनिल कुमार राजभर, सोनू जायसवाल और संजय जायसवाल के रूप में हुई है.

टैग: pm modi
शेयर करें