1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गुजरात चुनाव: पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां, 3 दिनों में 8 जनसभाएं

गुजरात चुनाव: पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां, 3 दिनों में 8 जनसभाएं

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से 72 घंटों के दौरान आठ रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 19 नवंबर की शाम को गुजरात पहुंचने के बाद वलसाड में एक रैली को संबोधित करेंगे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से 72 घंटों के दौरान आठ रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 19 नवंबर की शाम को गुजरात पहुंचने के बाद वलसाड में एक रैली को संबोधित करेंगे। 20 नवंबर को वह सोमनाथ मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करेंगे और उसके बाद सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल, धोरारजी, अमरेली और बोटाद में रैलियों को संबोधित करेंगे।

पढ़ें :- Rahul Gandhi on PM Modi : 'वो छात्रों को माफ करने वाले कौन होते हैं...', PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला

वहीं, गुजरात में प्रथम चरण की सीटों पर भाजपा के 46 राष्ट्रीय व 36 प्रादेशिक नेता शुक्रवार को कारपेट बांबिंग (बड़े क्षेत्र में एक साथ बमबारी) स्टाइल में धुआंधार प्रचार किए।

भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, परषोत्तम रुपाला, नरेंद्र तोमर, अनुराग ठाकुर, जनरल वीके सिंह, मनसुख मांडविया सहित अन्य केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदू अधिकारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या सहित पार्टी के 46 स्टार प्रचारक आगामी दिनों में धुआंधार चुनाव प्रचार करेंगे।

प्रथम चरण में राज्य के सौराष्ट्र, कच्छ एवं दक्षिण गुजरात की 89 सीट के लिए एक दिसंबर को मतदान होगा।

पढ़ें :- 'नशा मुक्त भारत की दिशा में 100 मजबूत कदम', PM मोदी ने की नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की शुरुआत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com