मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस पर पीएम मोदी होगें शामिल, पढ़ें पूरी खबर

इंडिया वॉइस

पीएम मोदी आज सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगें पीएमओ ने एक बयान में कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ई-कोर्ट परियोजना के तहत नई पहल की शुरुआत करेंगे।

pm modi india voice
pm modi india voice
शेयर करें

पीएम मोदी आज सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगें पीएमओ ने एक बयान में कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ई-कोर्ट परियोजना के तहत नई पहल की शुरुआत करेंगे। वर्ष 2015 से 26 नवंबर 1949 में संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पीएमओ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ई-कोर्ट परियोजना के तहत नई पहल की शुरुआत करेंगे। ई-कोर्ट परियोजना सूचना और संचार प्रौद्योगिकी सक्षम अदालतों के माध्यम से वादियों, वकीलों और न्यायपालिका को सेवाएं प्रदान करने का एक प्रयास है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की जा रही पहलों में वर्चुअल जस्टिस क्लाक, जस्टिस मोबाइल ऐप 2.0, डिजिटल कोर्ट और एस3डब्ल्यूएएस वेबसाइट शामिल हैं।

वर्चुअल जस्टिस क्लाक अदालत स्तर पर न्याय वितरण प्रणाली के महत्वपूर्ण आंकड़ों को प्रदर्शित करने की एक पहल है, जिसमें अदालत स्तर पर स्थापित मामलों, निपटाए गए मामलों और दिन, सप्ताह और महीने के आधार पर लंबित मामलों का विवरण दिया गया है।

टैग: Narendra Modi
शेयर करें