मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः अंतिम पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ पहुंचाना ही PM मोदी का लक्ष्यः सुभाष सुधा

Rakesh

विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा का बगथला गांव में पहुंचने पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने जोरदार स्वागत किया और लोगों से जनसंवाद किया।

developed india sankalp yatra
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा का बगथला गांव में पहुंचने पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने जोरदार स्वागत किया और लोगों से जनसंवाद किया।

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सुशासन के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ पहुंचाना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मोदी की गारंटी के रथ गांव-गांव, शहर-शहर जरूरतमंदों के द्वार तक पहुंच रहे हैं।

कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करने का आधार साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग का कल्याण हो रहा है और वास्त्विक लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

टैग: pm modi
शेयर करें