मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

पीएम मोदी का अयोध्या दौरा, जानिए कार्यक्रम का शेड्यूल ?

इंडिया वॉइस

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है और दिसंबर 2023 तक भक्तों को भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना करने का मौका मिलेगा।

शेयर करें

देश के पीएम नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर को यूपी के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि का दौरा करेगें हैं। ऐसे में पीएम दीपोत्सव समारोह में भाग लेंगे। राम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र जाएंगे। वहीं पीएम श्री रामकथा पार्क में भगवान राम के राज्याभिषेक समारोह में भी शामिल होंगे और धूमधाम से दिवाली मनाएगें।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है और दिसंबर 2023 तक भक्तों को भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना करने का मौका मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि गर्भ गृह और ग्राउंड फ्लोर पर पांच मंडपों वाले राम मंदिर के सुपरस्ट्रक्चर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है।

दीपोत्सव समारोह के लिए प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या का दौरा किया था। दिलचस्प बात यह है कि करीब एक महीने में आदित्यनाथ की यह चौथी अयोध्या यात्रा थी।

23 अक्टूबर को पीएम मोदी का कार्यक्रम

04.55 PM: पीएम मोदी श्री राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम लला विराजमान की पूजा करेंगे।

05.05 PM: प्रधानमंत्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण और दर्शन करेंगे।

05.40 PM: श्री राम कथा पार्क में भगवान राम के राज्याभिषेक समारोह में हिस्सा लेंगे ।

06.25 PM: सरयू घाट पर आरती में शामिल होंगे।

वहीं, भगवान राम का आंगन 1 लाख दीपों से जगमग होगा। पीएम रामलला के आंगन में दीपक जलाकर राम मंदिर के निर्माण कार्य को करीब से देखेंगे। अयोध्या के महंत भी कह रहे हैं कि इस बार दोगुनी खुशी है

टैग: pm modi
शेयर करें