मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Patna News : RJD नेता के बेटे अशफर अहमद पर DSP के साथ बदसलूकी करने का आरोप

इंडिया वॉइस

बिहार की राजधानी पटना मे RJD नेता के बेटे की गुंडा गर्दी सामने आयी ,पुलिस थाने में घुसकर डीएसपी से बदसलूकी करने के आरोप मे किया गया गिरफ्तार

शेयर करें

Patna News: बिहार की राजधानी पटना मे RJD नेता के बेटे ने अपनी ताकत का गलत प्रयोग करते हुये पुलिस स्टेशन में घुस कर डीएसपी के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है , जिसका नाम अशफर अहमद है ये राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद के बेटे है

पटना के पीरबहोर इलाके में गुरुवार की रात पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया था जिसके बाद पुलिस एक दुकानदार को पूछताछ के लिए थाने लाई थी. उसे छुड़ाने के लिए अशफर अहमद पुलिस स्टेशन में घुस कर DSP( अशोक सिंह) के साथ बदसलूकी किया और गंदे गंदे शब्दो का भी इस्तेमाल किया जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है.

पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ाने के दौरान ये पूरी घटना हुई है ,इस घटना के बाद अशरफ के पिता RJD नेता अनवर अहमद भी थाने पहुंचे.एक दिन पहले पटना के पीरबहोर थाना इलाके में अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया था और दौड़ा-दौड़ा कर उन्हें पीटा था. इसी मामले मे एक व्यक्ति को पुलिस स्टेशन लाया गया जिसे छुड़ाने को लेकर यह सारा मामला सामने आया है

टैग: bihar news
शेयर करें