मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बलिया में पॉलिटेक्निक छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग की बात आई सामने

Rakesh

राजकीय महिला पालिटेक्निक कालेज की आईटी प्रथम वर्ष की छात्रा ने कॉलेज के हास्टल के कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा कानपुर की रहने वाली थी। छात्रा ने सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें प्रेम प्रसंग की बात निकल कर सामने आ रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

government polytechnic college ballia
शेयर करें

बलिया। राजकीय महिला पालिटेक्निक कालेज की आईटी प्रथम वर्ष की छात्रा ने कॉलेज के हास्टल के कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा कानपुर की रहने वाली थी। छात्रा ने सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें प्रेम प्रसंग की बात निकल कर सामने आ रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। राजकीय महिला पालीटेक्निक के प्रिंसिपल का कहना था कि रात में छात्रावास अधीक्षिका अनामिका कुमारी ने बताया कि किसी छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। हम वहां पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस, जिला प्रशासन व अपने उच्च अधिकारियों को इन्फॉर्म किया गया। लड़की प्रथम वर्ष आईटी की छात्रा है। वह कानपुर नगर की रहने वाली थी। मोबाइल को पुलिस ने ले लिया है और कमरे को सील कर दिया है।

शेयर करें