मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

प्रत्यय अमृत बने बिहार के नए मुख्य सचिव, अमृतलाल मीणा की हुई विदाई

HO BUREAU

01 सितंबर 2025 को तेजतर्रार प्रशासनिक अधिकारी प्रत्यय अमृत ने बिहार के मुख्य सचिव का पदभार संभाला। बता दें 1991 बैच के बिहार कैडर के इस IAS अधिकारी को प्रशासनिक कुशलता, पारदर्शिता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जाना जाता है।

chief secretary of bihar
chief secretary of bihar
शेयर करें

पटना, बिहार: पूर्व मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें कार्यभार सौंपा गया। इस मौके पर एक भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें अमृतलाल मीणा ने प्रतीकात्मक रूप से प्रत्यय अमृत को कुर्सी पर बैठाकर उन्हें पदभार सौंपा।

प्रत्यय अमृत के कार्यभार ग्रहण को लेकर राज्य के प्रशासनिक गलियारों में उम्मीद की लहर है, खासकर आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनकी नियुक्ति को बेहद रणनीतिक माना जा रहा है।

बता दें प्रत्यय अमृत पूर्व में पथ निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य जैसे कई अहम विभागों का नेतृत्व कर चुके हैं और हर बार अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। उनकी छवि एक ईमानदार, कड़क और कर्मनिष्ठ अधिकारी की रही है। प्रत्यय अमृत का प्रशासनिक अनुभव तीन दशकों से अधिक का रहा है। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, पथ निर्माण और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नवाचार और पारदर्शिता लाकर प्रशंसा अर्जित की। उनकी छवि सख्त लेकिन संवेदनशील अधिकारी की रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मुख्य सचिव के रूप में वे बिहार प्रशासन को किस नई दिशा में लेकर जाते हैं।

✍️ Vishveshwar Singh

शेयर करें