Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भ्रष्टाचार पर भाजपाई मुखरः  दिल्लीवासियों को केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मुक्ति दिलाने के लिए राजघाट पर की प्रार्थना

भ्रष्टाचार पर भाजपाई मुखरः  दिल्लीवासियों को केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मुक्ति दिलाने के लिए राजघाट पर की प्रार्थना

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ सांसद डॉ. हर्षवर्धन और प्रवेश साहिब सिंह सहित पार्टी के विधायकों, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गुरुवार को राजघाट स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर जाकर दिल्लीवासियों को अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना की।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ सांसद डॉ. हर्षवर्धन और प्रवेश साहिब सिंह सहित पार्टी के विधायकों, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गुरुवार को राजघाट स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर जाकर दिल्लीवासियों को अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना की।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024:  BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें और क्या है खास

प्रार्थना सभा के बाद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पूरी पार्टी भ्रष्टाचार की नींव पर टिकी है। अब इस इमारत के पिलर एक-एक कर गिरने शुरू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया और अब संजय सिंह जांच के घेरे में हैं। बहुत जल्द ही अरविन्द केजरीवाल भी जांच के घेरे में होंगे।

श्री बिधूड़ी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अब भ्रष्टाचार के पर्याय बन चुके हैं, जल्द ही उनकी सरकार का पतन निश्चित है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जिसको भी अपना आदर्श माना, उसके साथ छलावा किया है। चाहे वह अन्ना हजारे हों या फिर महात्मा गांधी। उन्होंने अन्ना हजारे के सहारे भ्रष्टाचार मुक्त भारत आंदोलन चलाया और फिर उन्हें धोखा देकर एक ऐसी पार्टी बनाई, जिसने सिर्फ भ्रष्टाचार किया और दिल्ली को बर्बाद कर दिया।

चंदोलिया ने भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे केजरीवाल का मांगा इस्तीफा

योगेन्द्र चंदोलिया ने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार की दलदल में फंस चुके हैं और अब इस्तीफा ही उनके पास एक विकल्प है। सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से पूरी तरह निराश हो चुकी है। यदि केजरीवाल आज चुनाव मे जाएं तो उन्हें भारी जन आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

पढ़ें :- दिल्ली भाजपा का शिष्टमंडल पुलिस आयुक्त से मिला, केजरीवाल सरकार के मंत्रियों की सौंपी शिकायत, जांच की मांग

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री योगेंद्र चंदौलिया, विधायक विजेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, अजय महावर, अभय वर्मा, अनिल बाजपेई, प्रदेश मंत्री सुश्री बांसुरी स्वराज, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, कार्यालय मंत्री ब्रजेश राय और सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता मौजूद थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com