Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में जनसभाः प्रधानमंत्री मोदी बोले- नए भारत की झलक है ‘नमो भारत’ ट्रेन

गाजियाबाद में जनसभाः प्रधानमंत्री मोदी बोले- नए भारत की झलक है ‘नमो भारत’ ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद रैपिड-एक्स स्टेशन पर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ खंड का उद्घाटन किया। पीएम ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक ट्रेन चलेगी। इस मौके पर आयोजित जनसभा में पीएम ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर आज भारत सरकार जितना खर्च कर रही है, उतना हमारे देश में पहले कभी नहीं हुआ।

By Rakesh 

Updated Date

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद रैपिड-एक्स स्टेशन पर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ खंड का उद्घाटन किया। पीएम ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक ट्रेन चलेगी। इस मौके पर आयोजित जनसभा में पीएम ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर आज भारत सरकार जितना खर्च कर रही है, उतना हमारे देश में पहले कभी नहीं हुआ।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश शासन महिला श्रम बल भागीदारी दर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

21वीं सदी का हमारा भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा है। दिल्ली-मेरठ का ये 80 किमी से ज्यादा का ट्रैक तो बस एक शुरुआत है। पहले फेज में दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान के अनेक क्षेत्र ‘नमो भारत’ ट्रेन से कनेक्ट होने वाले हैं। बदलते भारत में ये बहुत जरूरी है कि सभी देशवासियों का जीवन स्तर सुधरे, लोग अच्छी हवा में सांस लें, यातायात के अच्छे साधन हों, अच्छे शिक्षण संस्थान हों और इलाज की बेहतर व्यवस्था हो। इन सब पर आज भारत सरकार विशेष जोर दे रही है।

पीएम ने कहा- 10 साल बाद दुनिया में सर्वश्रेष्ठ होंगी भारत की ट्रेनें 

उन्होंने कहा कि शताब्दी का तीसरा दशक भारतीय रेल के कायाकल्प होने का दशक है। इस दस साल में पूरी रेल आपको बदली नजर आएगी। आज की युवा पीढी को गांरटी देना चाहता हूं कि दशक के अंत तक भारत की ट्रेनों को दुनिया के किसी भी देश से पीछे नहीं पाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय रेल 100 फीसदी बिजलीकरण के लक्ष्य से बहुत दूर नहीं है। आज ‘नमो भारत’ शुरू हुई है। इससे पहले ‘वंदे भारत’ के रूप में आधुनिक ट्रेन देश को मिली।

कहा कि देश में मल्टी माडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर भी बहुत तेजी से काम चल रहा है। यातायात के माध्यमों को आपस में जोड़ा जा रहा है। ‘नमो भारत’ में इसका ध्यान रखा गया है। यह ट्रेन मेरठ,गाजियाबाद मेट्रो,बस अड्डे को आपस में जोडेगी। अब यात्रियों को ट्रेन से उतरने के बाद घर और दफ्तर के लिए दूसरा साधन नहीं तलाश करना पड़ेगा।

पढ़ें :- दो दिवसीय दौरे पर कल (20 जुलाई) गोरखपुर आएंगे CM योगी

भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का हमारा भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा है। आज का भारत चंद्रयान को चंद्रमा पर उतारकर दुनिया में छाया हुआ है। आज का भारत जी20 का इतना शानदार आयोजन करके दुनिया के लिए आकर्षण, उत्सुकता और दुनिया का भारत के साथ जुड़ने का एक नया अवसर बन गया है।  मैंने तो बचपन रेलवे प्लेटफार्म पर बिताया है और आज रेलवे का ये नया रूप मुझे सबसे ज्यादा आनंदित करता है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘वंदे भारत’ ने हमें नए भारत की झलक दिखाई। आज देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य नए बुनियादी ढांचे का गवाह बन रहा है। यह डबल इंजन सरकार का प्रयास है कि आज यूपी के पांच शहरों में मेट्रो रेल सेवाएं हैं। जनवरी में मेट्रो रेल आगरा में भी सेवाएं शुरू होंगी। वाराणसी में भी रोपवे का निर्माण चल रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com