Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेशः फतेहपुर में निजी बस पलटी, यात्रियों में मची चीख-पुकार, 25 गंभीर

उत्तर प्रदेशः फतेहपुर में निजी बस पलटी, यात्रियों में मची चीख-पुकार, 25 गंभीर

फतेहपुर जिले में निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई है। हादसे में करीब 70 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां 15 यात्रियों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। हादसा थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली मोड़ के पास हुआ।

By HO BUREAU 

Updated Date

फतेहपुर। फतेहपुर जिले में निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई है। हादसे में करीब 70 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां 15 यात्रियों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। हादसा थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली मोड़ के पास हुआ।

पढ़ें :- बिजनौर में भीषण हादसाः वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत

डबल डेकर निजी बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। बस में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। ड्राइवर लापरवाही से बेहद तेज रफ्तार में बस चला रहा था। बस जैसे ही फतेहपुर जिले के देहुली मोड़ के पास पहुंची तो ड्राइवर रफ्तार पर कंट्रोल नहीं कर पाया। जिससे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। 15 यात्रियों की हालत गंभीर है।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ थरियांव अरुण राय ने बताया कि बस में कुल 102 यात्री सवार थे। टूरिस्ट बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। बस में सवार 25 यात्री गंभीर घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com