मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

जौनपुर में गोली मारकर निजी चिकित्सक की हत्या, वारदात के बाद आराम से पैदल ही गांव की ओर भागे

Rakesh

यूपी के जौनपुर जिले के थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे से करीब 50 कदम दूरी पर मड़ियाहूं-जलालपुर रोड पर स्थित श्री साईं बाल चिकित्सालय के डॉक्टर तिलकधारी पटेल की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार रात करीब 2 बजे अस्पताल के ऊपर तीसरे तल के कमरे में डॉक्टर सो रहे थे।

doctor murder
शेयर करें

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले के थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे से करीब 50 कदम दूरी पर मड़ियाहूं-जलालपुर रोड पर स्थित श्री साईं बाल चिकित्सालय के डॉक्टर तिलकधारी पटेल की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार रात करीब 2 बजे अस्पताल के ऊपर तीसरे तल के कमरे में डॉक्टर सो रहे थे।

गोली की आवाज सुनकर चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर लगी पुलिस मौके पर पहुंची

इसी बीच कि तीन बदमाश ऊपर चढ़ गए और ताबड़तोड़ गोली बरसा दी। गोली उनकी आंख और सीने में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर लगी पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाश गोली चलाने के बाद आराम से पैदल ही प्रधानपुर गांव की तरफ भाग निकले।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा, सीओ केराकत गौरव शर्मा, इंस्पेक्टर जलालपुर राजेश यादव पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा कमलेश पटेल की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

शेयर करें