Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CWC की बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में नेता विपक्ष बनाने का प्रस्ताव हुआ पारित  

CWC की बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में नेता विपक्ष बनाने का प्रस्ताव हुआ पारित  

लोकसभा चुनाव के बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष का नेता बनें। इस पर राहुल गांधी ने विचार करने की बात कही है। बैठक में  चुनाव नतीजों की भी समीक्षा की गई। साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन किया गया।

By HO BUREAU 

Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष का नेता बनें। इस पर राहुल गांधी ने विचार करने की बात कही है। बैठक में  चुनाव नतीजों की भी समीक्षा की गई। साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन किया गया।

पढ़ें :- रेखा गुप्ता BJP की मास्टरस्ट्रोक! जानें दिल्ली CM के लिए 'महिला' चेहरा ही क्यों?

इस मौके पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद स्वीकार करने का अनुरोध किया। उन्होंने जवाब दिया कि वे इस बारे में सोचेंगे। कांग्रेस नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहिए। यही सबकी मांग है और यही कांग्रेस को मजबूती देगी।

यूपी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि वे नेता हैं, साहसी हैं, आंख में आंख मिला कर बात कर सकते हैं। मुद्दों की जानकारी रखते हैं। ये हमारी कार्यसमिति का सर्वसम्मत अनुरोध था। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com