Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहारः राहुल गांधी साढ़े सात साल बाद पहुंचे सदाकत आश्रम, घायल मजदूर को सौंपी घर की चाबी

बिहारः राहुल गांधी साढ़े सात साल बाद पहुंचे सदाकत आश्रम, घायल मजदूर को सौंपी घर की चाबी

By Rajni 

Updated Date

पटना। राहुल गांधी शुक्रवार को साढ़े सात साल बाद सदाकत आश्रम पहुंचे। सदाकत आश्रम में उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के समय घायल मजदूर चंदन कुमार को घर की चाबी सौंपी। यूथ कांग्रेस ने उनका घर 8 लाख रुपए में बनवाया है। राहुल गांधी ने सदाकत आश्रम में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

पढ़ें :- बिहारः सबकी निगाहें पूर्णिया लोकसभा सीट से खड़े निर्दलीय पप्पू यादव पर

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी साढ़े सात साल बाद बिहार कांग्रेस के कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे थे। इससे पहले राहुल गांधी नवंबर 2015 में आए थे। तब नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह था। इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ मुलाकात की थी। इसके बाद 6 जुलाई 2019 को राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे।

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि अब देश समझ गया है कि मोदी और भाजपा सिर्फ 2-3 लोगों को फायदा पहुंचाएगी। जबकि कांग्रेस का मतलब गरीबों के लिए काम करना है।

सदाकत आश्रम में राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक हमारी भारत जोड़ो की और दूसरी तरफ भाजपा की भारत तोड़ो विचारधारा की। भाजपा हिंदुस्तान को तोड़ने, नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस जोड़ने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा बिहार के डीएनए में है। क्योंकि भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान मुझे हर स्टेट में बिहार के लोग मिले। उन्होंने कहा कि पटना में आज देश के सभी विपक्ष की पार्टी आई है। हम सब एक साथ मिलकर बीजेपी को हराएंगे।

पढ़ें :- भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को क्यों कहा जाता है जननायक, सभी लोगों के बीच थे लोकप्रिय, जानें उनके जीवन से जुड़ी बातें
Advertisement