मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणा में भीषण हादसाः श्रद्धालुओं से भरी निजी बस में लगी आग, आठ की मौत, कई झुलसे, मची चीख-पुकार

HO BUREAU

नूंह में शुक्रवार की रात भीषण हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लग गई। जिससे बस में सवार आठ लोग जिंदा जल गए जबकि दो दर्जन से अधिक बुरी तरह झुलस गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया। हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की रात हुआ।

Horrific accident in Haryana
Horrific accident in Haryana
शेयर करें

नूंह। नूंह में शुक्रवार की रात भीषण हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लग गई। जिससे बस में सवार आठ लोग जिंदा जल गए जबकि दो दर्जन से अधिक बुरी तरह झुलस गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया। हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की रात हुआ।

हादसे के शिकार लोग पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी मथुरा और वृंदावन का दर्शन कर लौट रहे थे। बस में सवार पीड़ित श्रद्धालु सरोज पुंज और पूनम ने बताया कि शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस किराए पर करके बनारस और मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। बस में 60 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

सभी पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले

सभी पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे। पूनम ने बताया कि शुक्रवार की रात वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। देर रात लगभग 1.30 बजे के करीब बस में आग की लपटें दिखाई दीं।

उन्होंने बताया कि वह आगे की सीट पर बैठी हुई थी। किसी तरह स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाल लिया गया जबकि घटनास्थल पर मदद के लिए पहुंचे ग्रामीण साबिर, नसीम, साजिद, एहसान आदि ने बताया कि देर रात करीब 1:30 बजे एक चलती बस में उन्हें आग की लपटें दिखाई दी थीं। उन्होंने आवाज लगाकर चालक को बस रोकने को कहा, लेकिन बस नहीं रुकी। फिर एक युवक ने मोटरसाइकिल से बस का पीछा किया और चालक को आग लगने सूचना दी।

शेयर करें